9/19/2018

I. परमेश्वर के देह-धारण से सम्बंधित सत्य के पहलू पर हर किसी को गवाही देनी चाहिए

2. देहधारण क्या है? देहधारण का तत्व क्या है?

उसका कार्य और उसके कथन सीधे आत्मा का प्रतिनिधित्व करते हैं, वह जो कार्य करता है वह आत्मा द्वारा किया जाता है, और जिन वचनों को वह कहता है, वे आत्मा द्वारा कहे जाते हैं। ये बातें केवल देहधारी परमेश्वर के माध्यम से व्यक्त की जाती हैं; वास्तव में, वे आत्मा की ही अभिव्यक्ति हैं। वह जो कार्य करता है और जो वचन बोलता है वह उसके सार-तत्व का ही प्रतिनिधित्व करते हैं।
 "वचन देह में प्रकट होता है" से "अभ्यास (7)" से 

 परमेश्वर के आत्मा द्वारा धारण किया हुआ देह परमेश्वर का अपना देह है। परमेश्वर का आत्मा सर्वोच्च है; वह सर्वशक्तिमान, पवित्र और धर्मी है। तो इसी तरह, उसका देह भी सर्वोच्च, सर्वशक्तिमान, पवित्र और धर्मी है। इस तरह का देह ही केवल वह करने में सक्षम है जो मानवजाति के लिए धर्मी और लाभकारी है, वह जो पवित्र, महान और शक्तिमान है, और ऐसी किसी भी चीज को करने में असमर्थ है जो सत्य या नैतिकता और न्याय का उल्लंघन करती हो, ऐसी किसी चीज को करने में तो बिल्कुल समर्थ नहीं है जो परमेश्वर के आत्मा के साथ विश्वासघात करती हो। 

 "वचन देह में प्रकट होता है" से "एक बहुत गंभीर समस्या: विश्वासघात (2)" से

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

परमेश्वर द्वारा आवासित देह का सार भाग दो

इससे पहले कि यीशु अपना कार्य करता, वह अपनी सामान्य मानवता में जीया। कोई नहीं कह सकता था कि वह परमेश्वर है, किसी को भी पता नहीं...